भवानीशंकर भादु को साइकिलिंग ट्रैक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

जयपुर बीकानेर
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, शुक्रवार 27 नवंबर 2026। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भवानी शंकर भादू ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में 18 से 21 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय साइकलिंग ट्रेक प्रतियोगिता में स्क्रैच इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय और राजस्थान का गौरव बढ़ाया

 

विश्वविद्यालय की महिला टीम जिसमें कृष्णा, सोमैया, वीरपाल, और प्रियंका ने टीम परस्यूट इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया किया

उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की पहचान पूरे भारत में साइकिलिंग के खिलाड़ियों के कारण है इस परंपरा को आगे बढ़ते हुए विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने इस बार भी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में अपना परचम लहराया इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई ने खिलाड़ी का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया l टीम के प्रशिक्षक किशन पुरोहित जेठाराम गाट को भी इस अवसर पर बधाई प्रेषित की

विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ यशवंत गहलोत ने जानकारी दी l