रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य नरेश बिश्नोई गिरफ्तार, संगीन अपराधों में था वांछित

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य और हार्डकोर अपराधी नरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से संगठित अपराधों में लिप्त था और उसके खिलाफ बीकानेर सहित राजस्थान के अन्य जिलों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व और वृताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने थाना स्तर पर टीम गठित की।

 

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर दबिश देकर थाना कोटगेट के प्रकरण संख्या 278 दिनांक 14 अक्टूबर 2025 में वांछित आरोपी नरेश बिश्नोई पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 43, रानीसर बास, विनोबा बस्ती खेल मैदान के पीछे, बीकानेर को गिरफ्तार किया।

 

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111(3), 111(4), 111(5), 253(क), 253(ख) और 254 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर सिंडिकेट के रूप में लगातार अपराध करने का आदी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, फिरौती, वसूली, फायरिंग कर डराने और धमकाने जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस के अनुसार नरेश बिश्नोई रोहित गोदारा गैंग का प्रथम स्तर का सक्रिय अपराधी है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से थाना पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान किया जा रहा है।