विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वार्ड 3 में विकास कार्य के लिए की 10 लाख रुपए की अनुशंसा

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 22 नवंबर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वार्ड नंबर 3 में सार्वजनिक हॉल निर्माण के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 10 लाख रुपए की अनुशंसा की है।

विधायक श्री व्यास ने 22 नवंबर को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें छोटा रानीसर बास, श्रीरामसर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर के पास 10 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक हॉल निर्माण की अनुशंसा की गई है।

 

प्रस्तावित कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग होगी। इसके लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है।

 

विधायक द्वारा यह अनुशंसा किए जाने पर श्री शिव गहलोत, श्री राम गहलोत, श्री गोपी किशन, श्री गंगाराम, श्री बालवीर एवं श्री घनश्याम सहित मोहल्लेवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हॉल बनने से क्षेत्रवासियों को सामुदायिक आयोजनों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होगी।