जुनागढ़ की दीवार के पास हुई हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। हैड पोस्ट ऑफिस के सामने जुनागढ़ की दीवार के पास हुई हत्या के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 की रात हुई हत्या के संबंध में प्रकरण संख्या 256/2026, दिनांक 6 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 126(2), 190, 191(2) और 191(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृताधिकारी नगर अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी अख्तर मालावत उर्फ बाबूड़ी (19) पुत्र स्वर्गीय साजिद, निवासी भैरूसिंह की वेली के पीछे, जीनगर चौक, कुचीलपुरा, थाना सदर, बीकानेर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम, हेड कांस्टेबल बबलूराम (137) और कांस्टेबल संजय (492) शामिल रहे।