Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 (सेवा सेतु अभियान) के तहत मंगलवार को पंचायत समिति लूणकरणसर में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी को 45 हजार रुपए की दूसरी किस्त का भुगतान किया गया।

 

शिविर के दौरान ग्राम कपूरीसर निवासी श्री विनोद पुत्र श्री शिवरतन को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 45 हजार रुपए की दूसरी किस्त का भुगतान किया गया। राशि प्राप्त होने पर लाभार्थी ने खुशी जाहिर करते हुए राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा जिला एवं ब्लॉक प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री जगदीश चौधरी, सहायक विकास अधिकारी श्री ईश्वर सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।