

अनुशासित वाणी न्यूज़, बीकानेर, 9 सितम्बर।लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब निशा लिम्बा ने अपने दादा पेमा राम लिम्बा और परिवार के साथ एक साथ मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई।
एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों का साथ मतदान केंद्र पहुंचना अपने आप में खास रहा। बुजुर्ग पेमा राम लिम्बा से लेकर युवा पीढ़ी तक सभी ने मतदान कर यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
इस अवसर पर परिवार ने आमजन से भी बिना किसी दबाव या भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
तीन पीढ़ियों का एक साथ मतदान सिर्फ तस्वीर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश है
