Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

85 किलो गुड़ से तुली निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी, जीत के बाद वार्ड में पत्रकार कार्यालय खोलने का किया ऐलान

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 28 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी बोथरा के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान वार्डवासियों ने उनका अनोखे अंदाज में सम्मान किया। समर्थकों ने मंजू देवी को 85 किलो गुड़ से तौलकर उनके प्रति अपना समर्थन और विश्वास जताया।

जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थक और वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने मंजू देवी के समर्थन में नारे लगाते हुए उन्हें वार्ड के विकास के लिए मौका देने की अपील की। समर्थकों का कहना था कि वार्ड में सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की आवश्यकता है और इस बार वे निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने के पक्ष में हैं।

पत्रकारों के लिए कार्यालय खोलने का वादा

जनसभा के दौरान मंजू देवी ने एक ऐसा मुद्दा भी उठाया, जो स्थानीय पत्रकारों से सीधे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें जीताकर वार्ड 28 की पार्षद बनाती है, तो वे वार्ड में पत्रकारों के लिए एक अलग कार्यालय की व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगी।

मंजू देवी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को जनता की आवाज बनाने में मीडिया और पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पत्रकारों को वार्ड में अपनी गतिविधियां संचालित करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जनता और मीडिया के बीच बेहतर संवाद का वातावरण तैयार करना भी है।

सभा में समर्थकों ने “वार्ड पार्षद कैसा हो, मंजू देवी जैसा हो” जैसे नारे लगाए और उनके पक्ष में मतदान की अपील की। समर्थकों ने दावा किया कि मंजू देवी को जनता का समर्थन मिलने पर वार्ड के विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

85 किलो गुड़ से किया गया सम्मान और पत्रकारों के लिए कार्यालय खोलने का चुनावी वादा वार्ड 28 की इस चुनावी जंग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विद्यार्थियों के लिए वतन खुली तक हाईटेक वाई-फाई युक्त के आर्थिक स्तर से कमजोर बुजुर्ग माता पीताओं के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत भजन निशुल्क यह दो चीजों की जोड़ी है

निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी बोथरा ने वार्ड 28 के विद्यार्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग माता-पिताओं के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि जीत के बाद विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हाईटेक वाई-फाई युक्त वाचनालय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वार्ड के युवा और विद्यार्थी बेहतर माहौल में अध्ययन कर सकें।

वहीं आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बुजुर्ग माता-पिताओं के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने का भी वादा किया। मंजू देवी ने कहा कि वार्ड का विकास केवल सड़क, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शिक्षा, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधन और बुजुर्गों को सम्मान के साथ भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।