“रिमोट कंट्रोल से नहीं, जनता की राय से चलूंगी” — मंजू देवी का चुनावी ऐलान

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

अनुशासित वाणी न्यूज़ बीकानेर, 5 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 28 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी ने घर-घर जनसंपर्क के साथ क्षेत्र की बदहाल सड़कों, गलियों और नालियों को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बताया है।

 

मंजू देवी ने कहा कि वह सामान्य गृहिणी हैं, लेकिन वार्ड की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने खुद चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह वार्ड में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देंगी।

 

उन्होंने बच्चों और बच्चियों के लिए निःशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था, वार्ड में सीसीटीवी कैमरे, बुजुर्गों के लिए भोजन कैंटीन तथा रात के समय चौकीदार की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह टिफिन से जुड़ा अपना YouTube चैनल ‘मंजूज मैजिक किचन’ भी चलाती हैं और इसी अनुभव का उपयोग जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा में करना चाहती हैं।

 

बोर्ड गठन पर जनता की राय होगी सर्वोपरि

 

निर्दलीय प्रत्याशी मंजू देवी ने चुनाव के बाद बोर्ड गठन की स्थिति में किसी पार्टी विशेष के साथ जाने के बजाय जनता की राय को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह जिस पक्ष को समर्थन देंगी, उससे विकास कार्यों को लेकर लिखित आश्वासन लेने के बाद ही फैसला करेंगी।

 

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पार्टी के रिमोट कंट्रोल से चलना नहीं, बल्कि वार्ड की जनता के बीच रहकर स्वयं निर्णय लेना है।

 

मंजू देवी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए। दिल की अंतरात्मा की आवाज सुने और मूल वार्ड में रहने वाले ही को वोट दे पैराशूट उम्मीदवार को वोट ना दे और जो उम्मीदवार खुद नहीं खड़ा हो करके पर्दे के पीछे से अपने रिश्तेदार भाई, बहन,पत्नी,बच्चों को चुनाव जीतने के बाद संचालक अपने हाथ में करता है ऐसे उम्मीदवार को वोट ना दे.