डेढ़ साल से फरार अफीम तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, बालोतरा से दबोचा

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जसरासर थाना पुलिस ने करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे अफीम तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को देशनोक थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध अफीम जब्त कर प्रकरण दर्ज किया था। मामले की जांच जसरासर थाना पुलिस द्वारा शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने अवैध अफीम विष्णुराम निवासी डोलीकल्लां, जिला बालोतरा से खरीदना बताया था। इसके बाद से विष्णुराम फरार चल रहा था और गिरफ्तारी के डर से छिपा हुआ था।

 

पुलिस कार्रवाई के तहत बीकानेर रेंज महानिरीक्षक ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा के निर्देशन तथा नोखा वृत्ताधिकारी जरनेलसिंह के निकट सुपरविजन में जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

टीम ने आसूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी विष्णुराम पुत्र भैराराम, उम्र 22 वर्ष, जाति बिश्नोई, निवासी डोलीकल्लां, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।