स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बच्चों और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत लोक प्रस्तुतियों से बांधा समां

 

जयपुर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत, संगीत एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांधा। इस दौरान मूक-बधिर बच्चों की विशेष प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों और सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पहले उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

 

इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।