एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चुरा सप्लायर अपराधी रामधन मोटसरा गिरफ्तार ।

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी इमीचन्द मय टीम द्वारा उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत कार्रवाई की गई।

 

मुकदमा नम्बर 257 दिनांक 25.06.2026 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर में डिलीवरी देने वाले आरोपी रामधन मोटसरा पुत्र कालुराम मोटसरा, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी ठुकरियासर, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर को दिनांक 11.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है तथा अनुसंधान जारी है।

 

उक्त प्रकरण में पूर्व में आरोपी पवन मोटसरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है तथा अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।