> शेरेरां गांव में दो बंद मकानो ं मे ं हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा ।

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

राज्य में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था स्थापित करने एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नापासर पुलिस द्वारा शेरेरा गांव में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी का माल बरामद किया गया।

 

कार्यवाही पुलिस:- राज्य में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी/नकबजनी की वारदातों के खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी (वृत्त गंगाशहर) हिमांशु शर्मा के निकट सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी नापासर कविता पुनिया के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 12.03.2026 को परिवादी दीनदयाल पुत्र मानाराम सारस्वा, निवासी शेरेरा, नापासर द्वारा अपने एवं अपने भाई भागीरथ के सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण, 03 मोबाइल एवं 23,500 रुपये नकद चोरी होने के संबंध में प्रकरण संख्या 42/2026 धारा 305(1), 351(4) बीएनएस में दर्ज कराया गया।

 

प्रकरण में मूलाराम सहायक उप निरीक्षक मय टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया गया। आरोपी से अनुसंधान कर चोरी हुआ माल बरामद किया गया।