

दिनांक 06.06.2026 को परिवादी राजेन्द्र प्रसाद निवासी जसरासर ने रिपोर्ट दी कि मुल्जिमान ने परिवादी के पुत्र को धोखे से बुलाकर बांधकर लटकाकर लाठी, सरिया व बेल्ट से मारपीट की, जिससे परिवादी का पुत्र घायल हो गया। जिस पर प्रकरण संख्या 125 दिनांक 06.06.2026 धारा 115(2), 126(2), 189(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना जसरासर द्वारा शुरू किया गया।
दौराने इलाज परिवादी के पुत्र की मृत्यु हो गई। जिस पर प्रकरण में धारा 103(1), 127(2), 307, 140(3) बीएनएस जोड़ी गई। प्रकरण में पूर्व में 07 आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। आरोपी धर्माराम घटना कारित कर मौके से फरार हो गया था।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बीकानेर बनवारीलाल मीणा एवं वृताधिकारी वृत नोखा जिला बीकानेर जरनेलसिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राकेश स्वामी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता, आसूचना संकलन एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। अथक प्रयासों के बाद घटना कारित करने वाले आरोपी धर्माराम, जो 02 माह से फरार चल रहा था, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अनुसंधान जारी हे

