विकसित भारत–जी राम जी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

बीकानेर, 30 जुलाई। विकसित भारत–जी राम जी योजना के कन्वर्जेंस के साथ प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम विकास योजनाओं के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर निशान्त जैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पाण्डे के निर्देश अनुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अभियंता रामेश्वर बेनीवाल ने की।

बैठक में जलग्रहण विभाग, वन विभाग, हॉर्टिकल्चर, राजीविका, आईजीएनपी, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न लाइन विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रस्ताव आमंत्रित करने तथा विभिन्न लाइन विभागों के समन्वित प्रयासों से ग्राम विकास योजनाएं तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

अधिशासी अभियंता रामेश्वर बेनीवाल ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयास के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रत्येक लाइन विभाग को गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी प्रस्ताव तैयार कर समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में युक्तधारा, प्लानिंग सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को ग्राम स्तर पर आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करने तथा विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में जय कुमार तिवारी (समन्वयक), विनोद लालवानी (जेटीए), संजय श्रीमाली (कनिष्ठ सहायक) तथा आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।