

बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा (RPS) तथा वृत्ताधिकारी नोखा जरनेल सिंह (RPS) के निकट सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोखा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी गोविंद सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में फरार चल रहे स्थायी वारंटी हरीराम पुत्र पतराम (43), निवासी बंधाला, थाना पांचू, काली उर्फ प्रेमी पत्नी श्रवणराम (29) एवं सुगनी देवी पत्नी चांदाराम (40), दोनों निवासी भादला, थाना पांचू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा महबूब अली पुत्र मुमताज अली, निवासी वार्ड संख्या 15, पेट्रोल पंप के पीछे, नोखा तथा तुलछाराम पुत्र रेवन्तराम, निवासी पांचू, थाना पांचू, जिला बीकानेर के स्थायी गिरफ्तारी वारंटों का अन्य विधिक प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया गया।
इस कार्रवाई के साथ नोखा थाना पुलिस की टीम ने कुल पांच स्थायी गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।
