ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल 35 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त

बज्जू
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर। बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा (RPS) तथा वृत्ताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह (RPS) के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बज्जू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

 

थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी एवं उनकी टीम ने 28 जुलाई 2026 को बज्जू खालसा स्थित शिशपाल पुत्र भगवानाराम गोदारा (उम्र 50 वर्ष), निवासी विश्नोई समाज, के मकान से सटे पशुओं के छपरे में दबिश देकर 1 क्विंटल 35 किलो 170 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर जब्त किया।

 

पुलिस ने आरोपी शिशपाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच रणजीतपुरा थाना प्रभारी जगदीश सिंह कर रहे हैं।