

अनुशासित वाणी न्यूज़। बीकानेर, 14जुलाई। आज पवनपुरी मेन मार्केट व्यापारियों के संगठन की पहली बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें 40 से अधिक व्यापारियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान
व्यपारियों की आपसी सहमति से कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें निम्न पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किए गए!
1-अध्य्क्ष मुकेश शर्मा – उपाध्यक्ष – भूपेंद्र सिंह खालसा कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल सचिव संजीव नंदा
इसके 7सदसीय कार्यकारिणी का भी घटन किया गया
राजेश गुप्ता, भानु खत्री ललित, महावीर,मयूर सोनी सत्यनारायण,विपिन सोनी इत्यादि सम्लित किए गए
बैठक में व्यापारियों ने पवनपुरी मेन मार्केट की वर्षों से चली आ रही मूलभूत समस्याओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने बताया कि बीडीए की सबसे पुरानी मार्केटों में शामिल होने के बावजूद आज तक यहां व्यापारियों और ग्राहकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव है।
व्यापारियों ने कहा कि मार्केट में सार्वजनिक शौचालय (सुलभ शौचालय) नहीं होने के कारण दुकानदारों, कर्मचारियों और ग्राहकों को प्रतिदिन भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में दुकानों के सामने कई-कई दिनों तक पानी भरा रहता है। नई सड़क निर्माण के दौरान सड़क की ढलान और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण जलभराव की समस्या और अधिक गंभीर हो गई है। यह ठहरा हुआ पानी मौसमी बीमारियों को भी बढ़ावा देता है।
बैठक में सड़क सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यापारियों ने बताया कि नई सड़क बनने के दौरान वर्षों पुराने स्पीड ब्रेकर हटा दिए गए, लेकिन उनकी जगह नए स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए। इसके चलते मार्केट के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण प्रतिदिन दो से तीन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।
व्यापारियों ने यह भी कहा कि पवनपुरी की यह बीडीए की एकमात्र व्यावसायिक मार्केट है,
बैठक में नवगठित कार्यकारिणी ने सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि शीघ्र ही संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इन मुद्दों के समाधान की मांग की जाएगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो व्यापारियों की ओर से लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी।
नई कार्यकारिणी ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर मार्केट के विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
