विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक 8 जुलाई को

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बीकानेर, 2 जुलाई। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 8 जुलाई को शाम 4 बजे जिला कलक्टर  निशांत जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित होगी।

 

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र की महाप्रबंधक एवं सदस्य सचिव  मंजू नैण गोदारा ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों से विवाद एवं शिकायतों के निस्तारण तथा अनुपालना की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने को कहा है।