5 वर्ष तक के 3,06,652 बच्चों ने बूथों पर गटकी 2 बूँद जिंदगी की

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के 3,06,652 बच्चों को बूथों पर बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें पिलाई गई। सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने बताया कि जिले के 4,29,005 के लक्ष्य के विरुद्ध पहले दिन 71.5% उपलब्धि हासिल कर ली गई।

अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन यूपीएचसी फोर्ट डिस्पेंसरी के पोलियो बूथ से किया गया। यहां सीएमएचओ डॉ पुखराज साध, आरसीएचओ डॉ भवानी शंकर गहलोत तथा रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अनुरोध तिवारी, अस्पताल प्रभारी डॉ रेखा रस्तोगी, डॉ देवानंद खारोलिया तथा यूपीएचसी स्टाफ मौजूद रहे।

 

*बीकानेर शहर रहा अव्वल तो ग्रामीण क्षेत्र में नोखा रहा आगे*

डॉ भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि 3,06,652 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई इनमें से 2,99,756 बच्चों को बूथों पर, 6,318 बच्चो को ट्रांजिट प्वाइंट्स तथा 578 बच्चों को सुपरवाइजर द्वारा घरों के बाहर दवा पिलाई गई।

 

अभियान में बीकानेर शहरी क्षेत्र सर्वाधिक आगे रहा, जहां 86,980 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में नोखा ब्लॉक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 56,530 बच्चों को दवा पिलाकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कोलायत में 37,147, बीकानेर ग्रामीण में 33,514, खाजूवाला में 32,900, श्रीडूंगरगढ़ में 31,879 तथा लूणकरणसर में 27,702 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

 

*अब घर-घर पिलाएंगे ओपीवी*

डॉ भवानी शंकर गहलोत ने बताया कि पोलियो बूथ पर कार्यरत चार सदस्यीय दल 29 व 30 जून को दो टीमों में विभक्त होकर सम्पूर्ण जिले में घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने से वंचित रह गये बच्चों को ढुंढते हुये पोलियो के विरूद्ध प्रतिरक्षण का कार्य करेगें। घरों में विजिट के दौरान बच्चों की उपस्थिति, अनुपस्थिति एवं पोलियो वेक्सीन पीने के आधार पर घरों पर मार्किंग करेगें। जब तक शत प्रतिशत बच्चे प्रतिरक्षित ना हो जाएं अभियान जारी रहेगा।