ग्रामीण सेवा शिविर बना खुशियों का आधार जारी हुए आवासीय पट्टे

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

 

 

बीकानेर, 23 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बीकानेर उपखण्ड की ग्राम पंचायत शोभासर में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर नन्दकिशोर के लिए खुशियां लेकर आया। शिविर के दौरान नंद किशोर द्वारा द्वारा ग्राम पंचायत की प्रशासक  मंजू देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी को आवासीय पट्टा जारी करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

 

शिविर में मौके पर ही आवेदन पत्र की जांच कर आवासीय भूखंड का पट्टा जारी कर प्रार्थी को राहत प्रदान की गई। पट्टा प्राप्त होने पर परिवार को स्थायी आवास की सुरक्षा मिली है तथा भविष्य में अपने घर का निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

 

प्रार्थी ने इस अवसर पर राज्य सरकार व प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि अब मैं अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं स्थायी आवास की व्यवस्था कर सकूँगा, जिससे हमारे जीवन स्तर में सुधार होगा। इसके साथ ही मेरी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी मजबूत होग