

घटना का विवरणः- दिनांक 23.05.2026 को श्री किसन सिंह पुत्र श्री अर्जुन सिंह जाति राजपुत उम्र 65 साल निवासी चौहानो का मौहल्ला जयमलसर पुलिस थाना नाल बीकानेर ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 22.05.2026 की रात्रि को मेरा पुत्र विक्रम सिंह व भतीजा छैलुसिंह जयमलसर गांव में बाईपास पर बैठे थे, इसी दौरान अचानक एक स्कोर्पियो गाड़ी आई जिसमें अजय सिंह, उदयसिंह व रविसिंह पुत्र नारायण सिंह बैठे थे गाड़ी से उतरकर इनके पास आये व दोनो को जबरदस्ती अपरहण कर स्कोर्पियो गाड़ी मे डाल लिया व मेरे पुत्र विक्रम व भतीजे छैलू को कावनी फांटा ले गये वहां पर पहले से चार कैम्पर व एक स्कोर्पियो बिना नम्बरो की खड़ी थी जिनमे जयपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, शिवसिंह, धन्नसिंह, रवीसिंह पुत्र भानीसिंह, तेमड़ सिहं पुत्र नरपत सिंह व 8-10 अन्य लोगों ने मारपीट की वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री श्रवणराम सउनि के सुपुर्द किया गया।
- श्री ओमप्रकाश आई.पी.एस. महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज, बीकानेर व श्री मृदुल कच्छावा आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा गंभीर प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही के निर्देशन पर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड आर.पी.एस. अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर, श्री हिमांशु शर्मा आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत गंगाशहर के निकटतम सुपरविजन में श्री विकास बिश्नोई पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना नाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से आरोपीगण 01. शिव सिंह पुत्र श्री रेंवत सिंह उम्र 25 साल निवासी भाटीयों का बास वार्ड नम्बर 9 जयमलसर पुलिस थाना नाल, बीकानेर 02. उदय सिंह पुत्र श्री भंवर सिंह उम्र 25 साल निवासी भाटीयों का बास वार्ड नम्बर 9 जयमलसर पुलिस थाना नाल, बीकानेर 03. करणी सिंह उर्फ रवि सिंह पुत्र श्री भानी सिंह उम्र 22 साल निवासी भाटीयों का बास वार्ड नम्बर 9 जयमलसर पुलिस थाना नाल, बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से घटना में प्रयुक्त वाहन एक कैम्पर को बरामद किया गया। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।
