बीकानेर शिक्षा क्रांति: अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर 40 सरकारी स्कूलों को सवा करोड़ के स्मार्ट पैनल और ड्यूल डेस्क

बीकानेर, 14 मई। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर हुडको ने जिले के 40 सरकारी विद्यालयों को सीएसआर मद से सवा करोड़ रुपए की लागत से इंटरएक्टिव पैनल और ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए, जिससे 15 हजार विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा।
सुजानदेसर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेघवाल ने पावर ग्रिड के 86 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और आधुनिक संसाधन ही भावी पीढ़ी को मजबूत भारत के निर्माण में सक्षम बनाएंगे। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कक्ष निर्माण और शौचालय सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।
