केंद्रीय मंत्री द्वारा :- आधुनिक तकनीक से लैस डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का शुभारंभ

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

बीकानेर को मिला अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा केंद्र:अब  मिलेगी रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी और उन्नत आई केयर सुविधा,

 

 

बीकानेर, अनुशासित वाणी न्यूज़ प्रधान संपादक :- 7 मई 2026 शहरवासियों को उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाओं की बड़ी सौगात देते हुए रानी बाजार स्थित डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के अत्याधुनिक केंद्र का भव्य उद्घाटन केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल समूह के चेयरमैन डॉ. अमर अग्रवाल, निदेशक डॉ. अथिया अग्रवाल, मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आदिल अग्रवाल तथा मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. अशर अग्रवाल सहित वरिष्ठ चिकित्सक, स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लगभग 6,500 वर्ग फीट में फैला यह आधुनिक नेत्र चिकित्सा केंद्र नवीनतम तकनीक और मरीज-केंद्रित सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां मरीजों को लेज़र एवं रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, लेसिक एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी, रेटिना सेवाएं, ग्लूकोमा उपचार, कॉर्निया प्रबंधन, ऑक्यूलोप्लास्टी तथा बाल नेत्र चिकित्सा जैसी व्यापक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का यह केंद्र राजस्थान में समूह का तीसरा अस्पताल है। इससे पूर्व जयपुर के सी-स्कीम और वैशाली नगर में सफल संचालन के बाद अब बीकानेर को भी विश्वस्तरीय नेत्र सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रत्येक समाज के विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में इस अत्याधुनिक अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को विशेष नेत्र उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा, जिससे समय पर जांच और उपचार के माध्यम से दृष्टिदोष की रोकथाम संभव होगी।

जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल प्रबंधन ने 31 मई 2026 तक नि:शुल्क नेत्र परामर्श की घोषणा की है, ताकि अधिकाधिक लोग समय रहते आंखों की जांच करा सकें। व्यापक नेत्र जांच हेतु नागरिक 9594905295 पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, संपत पारीक, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक और प्रकाश मेघवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बीकानेर में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में यह नया अध्याय क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर दृष्टि और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।