बीकानेर, 1 मई। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में सत्र 2026-27 हेतु बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यार्थी अपने आवेदन ई-मित्र के माध्यम से कर सकते हैं। महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कुल 7 विषयों के चार समूह उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें अर्थशास्त्र एवं जैनोलॉजी का एक समूह, राजनीति विज्ञान एवं इतिहास का दूसरा समूह, अंग्रेजी साहित्य एवं हिंदी साहित्य का तीसरा समूह तथा भूगोल का चौथा समूह शामिल है।
विद्यार्थी इन समूहों में से किसी भी तीन समूहों से एक-एक विषय का चयन कर सकते हैं। विषयों का अंतिम निर्धारण महाविद्यालय में उपलब्ध विषयवार सेक्शनों के आधार पर किया जाएगा।
