बीकानेर से धरोहर संरक्षण का शंखनाद: “वसुधा हेरिटेज प्रोटेक्शन मिशन” का भव्य शुभारंभ

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

विधायक सिद्धि कुमारी ने वसुधा हेरिटेज प्रोटेक्शन मिशन” के पोस्टर किया विमोचन।

बीकानेर, 21अप्रैल।धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में बीकानेर की पावन धरा से एक महत्वपूर्ण पहल। “वसुधा हेरिटेज प्रोटेक्शन मिशन” का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, ने वसुधा हेरिटेज प्रोटेक्शन मिशन के पोस्टर का विमोचन कर इस जन-जागरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

संस्थापक संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, जय सिंह चौहान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि। “वसुधा हेरिटेज प्रोटेक्शन मिशन” वसुदेव कुटुंबकम भावना पर आधारित एक व्यापक अभियान है। यह केवल एक संगठन नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को बचाने का एक निर्भीक और अनुशासित संकल्प के साथ साथ सामूहिक राष्ट्रीय जन चेतना का अनंतहीन विशाल उद्देश्य है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बाबू सिंह, ने भी अपने विचार रखें, समाजसेवी गजेंद्र सिंह, युवाओं के साथ मिलकर मिशन को आगे बढ़ने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि यह मिशन आमजन के हृदय में अपनी सभ्यता और राष्ट्रीय धरोहर के संरक्षण के प्रति जागरूकता जगाने का माध्यम बनेगा

इस मिशन को अपनी टीम के द्वारा युवाओं को कार्यक्रम के भागीदार के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया और कहा कि यह एक कोई संगठन या मिशन के रूप में नहीं अपितु आम जनता के हृदय मे अपनी सभ्यता संस्कृति राष्ट्रीय धरोहर के अस्तित्व को बचाने व कर्तव्य निर्वाह का शुअवसर है संपूर्ण भूमंडल पर विशाल जन समूह के हृदय में नव चेतना का संचार है। भंवरसिंह स्याणी और संकल्प से सिद्ध नवभारत के बीकानेर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान, अनेको हिंदी व मारवाड़ी फिल्मों में अपना अभिनय और निर्देशक की भूमिका मे कार्य कर चुके पत्रकार राम दयाल भाटी, यतेंद्र चढ़ा ने राष्ट्रीय धरोवर सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्प लिया। आगामी कुछ दिनों में इस मिशन के माध्यम से प्राचीन धरोहरों, ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के लिए हर गांव शहर स्कूल और कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मां करणी के आशीर्वाद से इस मिशन की शुरुआत बीकानेर की पवित्र भूमि, जो मां करणी के आशीर्वाद से धन्य है, वहीं से इस मिशन का शुभारंभ किया जाना अपने आप में विशेष महत्व रखता है।यह वही भूमि है जहां से संस्कृति,शौर्य और समृद्ध विरासत की पहचान पूरे विश्व में स्थापित हुई है।

यह मिशन जन-जागरूकता फैलाने

सामाजिक भागीदारी बढ़ानेऔर युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगा

ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य धरोहर सुरक्षित रह सके “धरोहर हमारी पहचान है, इसकी रक्षा हमारा कर्तव्य है” — इसी संदेश के साथ बीकानेर से एक नई सकारात्मक शुरुआत हुई है।