इतिहास, संस्कृति और एकता का संगम: बीकानेर का 539 स्थापना दिवस मनाया गया

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

अनुशासित वाणी न्यूज़

बीकानेर, 19अप्रेल 2026। मरुस्थलीय सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक बीकानेर शहर का 539वां स्थापना दिवस आज श्रद्धा, उल्लास और परंपरागत गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के संस्थापक राव बीकाजी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया और अनेक रंग बिरंगे फूल मालाओं से  अलंकृत कर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने निकट सहयोगियों एवं नागरिकों के साथ राव बीकाजी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर पुष्पमालाएं अर्पित कीं। इसके साथ ही दीप प्रज्ज्वलन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शहर की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

इस गरिमामय आयोजन में पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश, संभागीय आयुक्त विश्राम मीना, कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा व इतिहास के जानकार राजवीर अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बीकानेर वासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए शहर की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ वक्ता राजवीर सिंह ने अपने संबोधन में बीकानेर के गौरवशाली इतिहास पर गहन और शोधपरक जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार यह शहर मरुस्थल में व्यापार, संस्कृति और सुरक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बना।

स्थापना दिवस के इस आयोजन ने शहरवासियों में गौरव और एकता की भावना को और प्रबल किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, परंपरा और सांस्कृतिक आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला।