राज्य सरकार ने स्वीकृत किए 1.11 करोड़, विधायक श्री जेठानंद व्यास ने जताया आभार

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

बीकानेर, 18 अप्रैल। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण कार्यों के लिए 1 करोड़ 11 लाख 81 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

 

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के तहत राजकीय चिकित्सालय नंबर 2, भुजिया बाजार के भवन का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 1 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके साथ ही राजकीय चिकित्सालय नंबर 3, माहेश्वरी भवन की चारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए 11.81 लाख रुपए स्वीकृत किए गएहैं।

 

उन्होंने बताया कि भुजिया बाजार स्थित चिकित्सालय बीकानेर शहर के लोगों के उपचार का प्रमुख केंद्र है, लेकिन वर्तमान में भवन जर्जर अवस्था में है। इसके पुनर्निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य की शुरुआत शीघ्र ही करवाई जाएगी।

 

विधायक व्यास ने बताया कि माहेश्वरी भवन स्थित चिकित्सालय की चारदीवारी बनने से अस्पताल परिसर की सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी, जिससे मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और ये दोनों कार्य भी उनके द्वारा राज्य सरकार से किए गए आग्रह के परिणामस्वरूप स्वीकृत हुए हैं।

 

वित्तीय स्वीकृति के लिए विधायक व्यास ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी तथा चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर का आभार व्यक्त किया है।