बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नगर निगम से की गर्मी में राहत हेतु छाया व्यवस्था की मांग

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बीकानेर। भीषण गर्मी के चलते आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने नगर निगम के उपायुक्त श्री यशपाल जी आहूजा से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मांग रखी।

मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए शहर के प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग—कोटगेट एवं सांखला—पर अस्थायी टेंट/छाया की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर दिनभर लंबा जाम लगने के कारण नागरिकों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

इस दौरान सह सचिव श्री इमरान राठौड़ भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

उपायुक्त श्री आहूजा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांग पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।