बीकानेर, 3 अप्रैल 2026। स्वर्गीय देवाराम जयपाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजनों ने शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल के श्वसन रोग विभाग में मरीजों की सेवा के लिए 4 नेबुलाइजर मशीनें भेंट कीं।
इस अवसर पर स्व. देवाराम जयपाल की पत्नी राधा देवी जयपाल ने कहा, “मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की स्मृति में इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
परिवार के सदस्य अशोक जयपाल ने ‘पे बैक टू सोसाइटी’ पर जोर देते हुए कहा, “पिताजी की स्मृति में यह मरीजों की सेवा हेतु एक छोटा सा प्रयास है। यदि हर नागरिक अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना शुरू कर दे, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित रूप से आएगा।”
इस मौके पर अस्पताल के डॉ. राजेंद्र सौगत, डॉ. हरीश, डॉ. मोहित, डॉ. राजलक्ष्मी, श्रीमती शबन्ना और गजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस नेक पहल की सराहना की और स्व. देवाराम जयपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
