लघु उद्याेग भारती की ओर से खेल महोत्सव का शुभारंभ

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

अनुशासित वाणी न्यूज़

बीकानेर, प्रधान संपादक :- जय सिंह चौहान, 7मार्च। महिला दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती बीकानेर की ओर से दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

लघु उद्याेग भारती के बीकानेर अध्यक्ष राजेश गोयल व महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने बताया कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 5 स्थित राधे कृष्णा पैलेस में आयोजित दो दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव अंजु सिंह, जयपुर इकाई अध्यक्ष रूपाली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, प्रान्त अध्यक्ष बाल किशन परिहार, प्रान्त संयुक्त सचिव बिंदु जैन और रंजना  महासचिव व बीकानेर हेरिटेज इकाई सचिव मनीषा आचार्य करना है बीकानेर हेरिटेज इकाई सचिव मनीषा आचार्य  की मौजूदगी में हुआ।

महिला दिवस के उपलक्ष में लघु उद्योग भारती के द्वारा 2 दिन के कार्यक्रम का आयोजन महिला इकाई बीकानेर के द्वारा रखा गया है, जो कि पहला ओर बहुत ही नया प्रयास है

जिसमें केवल महिलाओं के लिए खेल उत्सव का आयोजन किया गया है आज और कल बीकानेर की ढाई सौ के करीब महिलाएं अलग-अलग खेलों में भाग लेंगी इसमें आठ तरह के गेम्स प्लान किये गए जिसमें से चार आउटडोर ओर चार इंडोर गेम्स है और अलग-अलग प्रोफेशन से आई हुई महिलाओं की टीम्स है, जिसमे से वकील, जज, और डॉक्टर की टीम है

बीकानेर वासियों को अनुरोध किया गया है,यहां ज्यादा से ज्यादा महिलाएं और पुरुष भाई पधारे और महिलाओं का उत्साह वर्धन करें और इंजॉय करें यहां की महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने बताया जो महिला इनडोर और आउटडोर प्लेयर टीम है उनकी विजेता महिला ग्रुप की फर्स्ट, सेकंड, और थर्ड विजेता टीम को कैसे के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा। इंदौर टीम का यह रूल है जो आज प्रथम दिन की जो विजेता टीम रहेगी उसको भी फर्स्ट सेकंड थर्ड प्राइज दिया जाएगा और दूसरे दिन की इंडोर विजयता टीम को भी दूसरे दिन इसी प्रकार फर्स्ट सेकंड थर्ड को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा। जिसमें,गिफ्ट हैंपर,मेडल इत्यादि के साथ-साथ प्रथम विजेता टीम को 6000, सेकंड प्राइस 4000, और थर्ड प्राइस 2000 दीया जायेगा।

यह कार्यक्रम महिलाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि उन्हें खेलों से जोड़ा जा सके और नई पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिले।

गोयल ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश नवहाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, सुभाष मित्तल सहित अनेक मौजूद थे। खेलों का संचालन डॉ आशु मलिक, पूजा डागा, प्रकाश सिपानी ने किया।