बुधवार (11.02.26) को
मंडल रेल प्रबन्धक बीकानेर श्री गौरव गोविल ने भिवानी- डोभ भाली खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने किशनगढ़ बालावास से डोभभाली तक विंडो इंस्पेक्शन किया। कलानौर एवं डोभ भाली के बीच दोहरीकरण कार्यों का गहन निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबन्धक ने कलानौर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा इस स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर 2, निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (12 मी.), नई बिल्डिंग (निर्माणाधीन), रिले रूम आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने दौरे में कलानौर के पास समपार फाटक संख्या 17 का निरीक्षण किया ,ड्यूटी पर कार्यरत गेटमैन को संरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए एवं गेट संचालन में शॉर्टकट नहीं अपनाने के निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल ने अपने दौरे में लाहली स्टेशन का भी निरीक्षण किया, उन्होंने प्लेटफॉर्म नई बिल्डिंग, स्टेशन कक्ष, बुकिंग ऑफिस आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लाहली और डोभभाली स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 16 व 12 का निरीक्षण किया एवं संरक्षित रेल संचालन हेतु दिशा निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल ने अपने दौरे में हिसार स्टेशन का निरीक्षण किया उन्होंने हिसार स्टेशन पर एक आधुनिक मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का भव्य उद्घाटन किया। इस मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के शुरू होने से रेलवे के लिनन (चद्दर, कम्बल आदि) की धुलाई अब अधिक स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय पर हो सकेगी।
उन्होंने अपने दौरे में मंडी आदमपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, टिकट विंडो, स्टेशन कक्षा आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि दोहरीकरण परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस रेल मार्ग के दोहरीकृत होने से इस मार्ग पर ट्रेनों की गति, संख्या तथा संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।
इस निरीक्षण के दौरान बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अंकुर झिंगोनिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश,सीनियर DSTE रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर इंजीनियर (पूर्व) विष्णु चौधरी, सीनियर DEE TRD जितेंद्र कटारिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
