आगामी त्यौहारो के मद्देनजर पुलिस पब्लिक पंचायत का किया आयोजन

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

Bikaner 28.मार्च 2025 को महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओम प्रकाश IPS तथा  कावेन्द्र सिह सागर IPS पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन तथा  कैलाश सिहं सान्दु RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण व  संग्राम सिंह वृताधिकारी वृत कोलायत के सुपरविजन में थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार उनि द्वारा आगामी त्यौहारो को मध्यनजर रखते हुए पुलिस पब्लिक पंचायत के तहत थाना पर आमजन, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक की मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मिलित सभी आगंतुकों को शांति पुर्वक त्यौहार मनाने की सलाह दी। कानुन व्यवस्था सबंधी सुझाव दिये व साइबर सुरक्षा व स्वच्छता के बारे में प्रशिक्षित किया व मानवाधिकारो के बारे में बताया गया, शिकायत निवारण हेल्प लाईनो की सम्पर्क जानकारी बाबत जागरुक किया गया। वर्तमान में हो रहै साईबर अपराधो से अवगत करवाया गया। सडक दुर्घटना में कमी लाने व यातायात नियमो की पालना बाबत समझाईश की गई। राजकोप सिटीजन एप के उपयोगिता के बारे में जागरुक किया गया व पुलिस द्वारा समय समय पर चलाये जाने वाले जन जागरूकता अभियानो के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपील की गई।