सरयू नदी तट पर लगे जय श्रीराम के लगे नारे

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png


जोधपुर के रामभक्तों ने सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी
जोधपुर  धर्मेश उपाध्याय ।

समाजसेवी गौभक्त नरसिंह गहलोत  गहलोत ने बताया कि सूर्यनगरी जोधपुर से चार दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान अयोध्या आए 1400 राम भक्तों के जत्थे ने सरयू नदी में डुबकियां लगाते हुए लगाएं जय श्रीराम के नारे और सरयू नदी का उल्लेख प्राचीन हिंदू शास्त्रों जैसे वेद और रामायण में मिलता है,वैसे तो देश में बहने वाली हर नदी का अपना अलग इतिहास है, लेकिन अयोध्या की सरयू नदी इसलिए खास है क्योंकि इसी नदी में भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी, इस नदी का इतिहास भगवान राम के अवतरण से भी पुराना है यह गंगा नदी की 7  सहायक नदियों में से एक है और इतनी पवित्र मानी जाती है कि यह मानव जाति की अशुद्धियों को धो देती है,सरयू किनारे राम की पैड़ी को लेकर एक पौराणिक कथा प्रचलित है, कहा जाता है कि एक बार जब लक्ष्मण जी ने सभी तीर्थों में दर्शन करने का मन बनाया तो श्रीराम ने अयोध्या में सरयू किनारे तट पर खड़े होकर कहा कि जो व्यक्ति सूर्योदय से पूर्व इस स्थल पर सरयू में स्नान करेगा, उसे समस्त तीर्थ में दर्शन करने के समान पुण्य प्राप्त होगा, और ये नदी भगवान श्रीराम के वनवास की भी साक्षी है।कहते हैं जब भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण वनवास के लिए निकले तो वह सरयू के किनारे-किनारे ही जंगल की ओर गए थे।बाद में, लंका पर विजय प्राप्त कर भगवान इसी रास्ते से अयोध्या धाम पहुंचे और रामराज्य जी की स्थापना हुई। आस्था स्पेशल ट्रेन जोधपुर से अयोध्या यात्रा के दौरान 20 कोच में करीब 1400 रामभक्तों ने यात्रा कि जिसमें पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल समाजसेवी व‌ टूर मैनेजर दीपक माथुर, कोच 16 मैनेजर राजेन्द्र टाक,गौभक्त नरसिंह गहलोत व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश गहलोत,  प्रकाश परिहार, दीपाराम सांखला, मदनलाल टाक, करणसिंह राठौड़ पूर्व सरपंच पालड़ी रणांवता ,रमेश राठी,सवाईराम गूर्जर, कपिल बोहरा,कमलेश मंघनानी, गिरधारी लाल मंगलानी,दिलीप अब्बानी, लक्ष्मण सावलानी, सुरजाराम चौधरी पूर्व सरपंच पालड़ी मांगलिया,जयसिंह गहलोत, महेंद्र गहलोत,रंजुला अब्बानी, फताराम परिहार, नरेंद्र अमरनानी, धीरज भाटी,मनोज मोटवानी, ललित प्रकाश वर्मा, रामकिशोर सोतवाल , प्रवीण मेघवाल, सुभाष सुथार, धर्माराम प्रजापत, भंवर वैष्णव सहित कई लोगों ने धार्मिक नगरी अयोध्या में सरयू नदी में डुबकी लगाई।

जोधपुर के रामभक्तों ने सरयू नदी में लगाई आस्था की डुबकी