ग्रामीण सेवा शिविर में बंद विधवा पेंशन हुई पुनः शुरू, जरूरतमंद परिवार को मिली नई उम्मीद

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

 

बच्चों का भी पालनहार योजना का लाभ दिलाने के लिए की आवश्यक कार्रवाई

बीकानेर, 09 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं। पंचायत समिति खाजूवाला की ग्राम पंचायत 4 AWM में गुरुवार को आयोजित शिविर में एक जरूरतमंद परिवार की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशील कार्यशैली का परिचय दिया।

 

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी छतरगढ़  पवन कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत निवासी  राधा, पत्नी  महावीर की सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन दिसंबर 2025 से विभिन्न कारणों से बंद थी। पेंशन बंद होने के कारण परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

 

ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान  राधा ने अपनी समस्या रखी। सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं परीक्षण कर प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद  राधा की सामाजिक सुरक्षा विधवा पेंशन पुनः प्रारंभ कर दी गई, जिससे उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ और परिवार को बड़ी राहत मिली।

 

इसी शिविर में  राधा के तीनों बच्चों सोनू, सुमन एवं सुनीता को भी राज्य सरकार की पालनहार योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। बच्चों के निरंतर अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र तैयार कर उनका सत्यापन कराया गया, जिससे वे योजना के लाभ के लिए पात्र बन सके। इससे बच्चों की शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

राधा ने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से उनके परिवार को नई उम्मीद और संबल मिला है।