ग्राम उत्थान शिविर: किसानों व पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

77 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालयों पर हुआ सफल आयोजन

बीकानेर, 9 फरवरी। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार दो चरणों में 77 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालयों पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किये गए। सोमवार को आखिरी दिन 10 ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन हुआ। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि ग्राम उत्थान शिविरों का व्यापक लाभ ग्रामीण, किसानों व पशुपालकों को मिला। ग्राम उत्थान शिविरों में 1 लाख 9 हजार 265 प्रतिभागियों 26 हजार 702 महिला और 82 हजार 563 पुरुष शामिल रहे। 2 हजार 133 किसानों को मौके पर ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गये। 16 हजार 336 प्रतिभागी किसानों को उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 26 हजार 548 प्रतिभागी किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। 22 हजार 127 प्रतिभागियों को फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई।

संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि किसानों से 104 पोली हाउस के आवेदन तैयार करवाए गए तथा 603 किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन प्राप्त किए गए। 1 हजार 522 पशुपालकों का मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना में पंजीकरण किया गया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 59 हजार 888 प्रतिभागियों को वीबी जीरामजी के बारे में बताया गया। 13 किसानों को मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना का लाभ दिया गया। 491 किसानों को स्वामित्व कार्ड वितरित किया गया व 410 प्रतिभागियों का पंजीकरण पीएम सूर्य घर योजना के लाभ हेतु किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 20 हजार 666 पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा की गई। ग्राम उत्थान शिविरों में 720 जनप्रतिनिधियों व 1 हजार 841 अधिकारियों व कार्मिकों ने भाग लिया।