वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान प्रभारी सचिव ने जल संरक्षण का दिया संदेश

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

*स्वरूपदेसर में कलश यात्रा, पीपल पूजन और प्रभात रैली के साथ हुई शुरुआत*

*प्रभारी सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने जल संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से किया संवाद*

 

बीकानेर, 5 जून। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार वर्षा जल संरक्षण, परंपरागत जल स्रोतों के पुनरुत्थान तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चलाए जाने वाले 15 दिवसीय ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की गुरुवार को शुरुआत हुई।

 

शिक्षा सचिव तथा प्रभारी सचिव श्री कृष्ण कुणाल की मौजूदगी में स्वरूपदेसर गांव में आयोजित शुभारंभ समारोह के दौरान ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। पीपल पूजन किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। योग के माध्यम से आरोग्यता का संदेश दिया गया और पौधारोपण करते हुए इनकी देखभाल का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने प्रभात रैली निकालकर आमजन को जागरूक होने का संदेश दिया।

 

प्रभारी सचिव ने अमृत सरोवर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि मरुस्थलीय क्षेत्रों में बरसाती जल का अधिक से अधिक संरक्षण तथा इसका सदुपयोग हो। इसके मध्यनजर यह अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभाए और जल संरक्षण के साथ पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी पंद्रह दिवसीय अभियान का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। उच्च स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। इससे पहले प्रभारी सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण के संबंध में संवाद भी किया।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीर सिंह गोदारा, विकास अधिकारी श्रीमती साजिया तबस्सुम, सरपंच श्री उदाराम मेघवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी ने किया।