रिडमलसर विकास मंच के बैनर तले दुर्घटनाओ को रोकने के लिए ज्ञापन दिया

बीकानेर
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

अनुशासित वाणी न्यूज़

बीकानेर, 31 अक्टूबर ।रिडमलसर विकास मंच के बैनर तले जावेद मांगलिया ने अति जिला कलेक्टर बीकानेर ओर sp साहब कावेन्द्र सिंह सागर से मिलकर हो रही दुर्घटनाओ को रोकने के लिए रिडमलसर आबादी क्षेत्र मे बेरीकेट लगाने की मांग की।ओर पत्र मे कहा की हमारी ग्राम पंचायत रिडमलसर के गांव रिडमलसर पुरो व रिडमलसर सिपाहीयान से होकर नापासर की तरफ जाने वाली फोरलेन सड़क दोनों गाँवो की घनी आबादी से होकर गुजरती है सड़क के फोरलेन होने के कारण यहाँ गाड़िया अनियंत्रित तेज गति से गुजरती है जिससे हर वक़्त दुर्घटना की सम्भावना रहती है उपरोक्त लोकेशन पर ग्राम पंचायत मुख्यालय स्वास्थ्य केंद्र रिडमलसर रा उ मा विद्यालय रिडमलसर सिपाहीयान अवस्थित है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है हाल ही मे दो दुर्घटनाए हो चुकी है पहली रिडमलसर अशोक नगर चौराहा जिसमे एक नवयुवक की मौत हो चुकी है ओर दूसरा गंभीर रूप से घायल है

दूसरा सरकारी स्कूल से 100 मीटर दुरी पर दुर्घटना हुई जिसमे व्यक्ति बहुत चोटिल हुआ है जिसका उपचार PBM मे चल रहा है ये दोनों घटनाये दिखाती है की ये आबादी क्षेत्र बहुत दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चूका है

ओर आग्रह किया की ग्राम पंचायत भवन, मो हुसैन पेट्रोल पंप के पास,रिडमलसर अशोक नगर चौराहा व सरकारी स्कूल के पस जल्द से जल्द बेरीकेट लगाने की मांग की

इस पर जावेद मांगलिया को अति जिला कलेक्टर व sp साहब बीकानेर ने जल्द बेरीकेट लगाने का भरोसा दिलाया।