अनुशासित वाणी न्यूज़
प्रधान संपादक जय सिंह चौहान
बीकानेर,21 फरवरी।गंगाशहर निवासी महिला विजय कंवर ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर उनकी बच्ची के साथ हुई मारपीट करने वाले प्रधानाचार्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है। विजय कंवर ने पत्र में बताया कि उनकी पुत्री सात वर्ष की है और कक्षा पहली में उदयरामसर की निजी स्कूल श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ रही है। इसी महीने 18 फरवरी को उनकी बच्ची अपने निर्धारित समय पर शाला पढऩे गयी थी वहां पर उनकी पुत्री को शाला की अध्यापिका ने बच्ची की पिटाई डण्डे से कर दी। जब बच्ची घर पर आकर बताया कि उसकी स्कूल में पिटाई बेवजह कर दी तो वे 19 फरवरी को शाला प्राचार्य से मिलने गयीं तब उनकी पत्नि भी बैठी थी। उन्होंने बताया कि उस समय उनके साथ भी अभद्रता की गयी और कहा कि आप अपनी बच्ची की टीसी कटवा लेें यहां तो ऐसा ही होगा आप चाहे जो कर लो। विजय कंवर ने पत्र में स्कूल प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्यवाही कर न्याय दिलाने की मांग की गयी है।
