सखी संस्कार म्यूजिक एवं महिला सुरक्षा ग्रुप ने नारी निकेतन में आवासनियों नियम के साथ में फाग उत्सव मनाया

बीकानेर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

बीकानेर, 27 फ़रवरी।सखी संस्कार म्यूजिक एवं महिला सुरक्षा ग्रुप ने मरुधरा कालोनी स्थित नारी निकेतन में फागोत्सव मनाया । संस्था संस्थापक श्रीमती  संध्या द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में फाग गीत एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी। ग्रुप की मीडिया प्रभारी श्रीमती इन्द्रा बालेचा ने बताया कि नारी निकेतन की अधीक्षक श्रीमती शारदा चौधरी एवं पी ओ सुशीला चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके इस फाग उत्सव के गीतों की छटा से वहां आवास करने वाली महिलाओं की खुशी दुगुनी हो गई। समता जी, अनिता जी, नंदा जी, संध्या तिवारी जी, स्नेहलता जी,सरिता जी, वंदना जी सखियों ने अपने भजनों से श्याम को रिझाते हुए पुष्प, अबीर व गुलाल के साथ अपनी भक्ति प्रदर्शित की जिससे नारी निकेतन फाल्गुनी रंगों से सरोबार हो गया। इस अवसर पर ऑफिस स्टाफ पुष्पा जी, इंदु जी ,प्रियंका जी, जीतू और सुमन जी भी उपस्थित थीं |