बीकानेर, 14 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रविवार को में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा खेल विभाग, नगर निगम सहित समस्त विभागों के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
रन का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगा। निर्धारित मार्ग के अनुसार प्रतिभागी बेबी हट रोड, पंचशती सर्किल, ब्रह्म कुमारी सर्किल, मेडिकल कॉलेज तथा मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए पुनः पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे। कार्यक्रम का समापन लगभग सुबह 8 बजे किया जाएगा।
इस आयोजन में शहर के छात्र, युवा, खिलाड़ी, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, प्रेस प्रतिनिधि, बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, एनजीओ, जनप्रतिनिधि, एनसीसी और स्काउट सहित सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी।
