श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को मिली ₹1.30 करोड़ की सौगात – विधायक भाटी !!

Blog
Spread the love
https://https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2026/05/WhatsApp-Image-2026-05-30-at-2.27.10-PM-1.jpeghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.png

बीकानेर, 30 सितंबर 2026। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल ₹1.30 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

 

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति, पूगल के प्रस्ताव पर अग्नेऊ (उदावतो की ढाणी) से रणधिसर की ओर किमी 3/0 से 5/0 तक 2.00 किलोमीटर लंबी लिंक सड़क के निर्माण के लिए ₹70 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

विधायक भाटी ने बताया की इसी क्रम में कृषि उपज मंडी समिति, बज्जू के प्रस्ताव पर करणीसर–चारणों की आबादी (गोकुल) से चक 14 डीओबीबी/62 आरडी तक 1.60 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए ₹60 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।

 

इन दोनों सड़क निर्माण कार्यों से संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा किसानों को अपनी कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से कृषि गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

 

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

विधायक भाटी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की पहुंच और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकता और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

 

सादर – विधायक कार्यालय, कोलायत विधानसभा क्षेत्र !!