रालोपा पार्टी के सुप्रीमो द्वारा स्थापना दिवस पर 2028 के विधानसभा चुनाव पर शाधा निशान‌

बीकानेर
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

अनुशासित वाणी न्यूज़,

बीकानेर, 29 अक्टूबर। हनुमान बेनीवाल द्वारा बुधवार को अपनी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सातवें स्थापना दिवस पर उन्होंने 2028 के राजस्थान विधानसभा चुनाव का लक्ष्य रखते हुए वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल पर उनके शासन व्यवस्था पर अनेक प्रकार की किसानों पर उत्पीड़न वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे है ।किसानों के प्रति कोई सहयोग नहीं कर रही।अनेक जगह आगजनी उनके मुख्यमंत्री बनने को उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए अशुभ माना। आम जनता का उन्होंने भजनलाल पर दिन में 20 बार समोसे खाने का ध्यान आकर्षित कर हंसी का माहौल उत्पन्न किया ।अनेक प्रकार के अपने तर्कों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर आरोप लगाए और यह दावा किया कि इस बार रालोपा की सरकार बनेगी यदि आप जैसे सक्रिय पार्टी के कार्यकर्ताओं का अनुशासन पूर्ण सहयोग मेहनत और इस प्रकार की विशाल सन सैलाब का साथ रहा तो 2028 का राजस्थान प्रदेश काचुनाव रालोपा जीतेगी और उन्होंने इस बार कहा कि वह कभी भी सेमीफाइनल लड़ाई नहीं लडते वह तो फाइनल आर पार कि लड़ाई करते हैं और *इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भजनलाल दोनो दोस्त बन गये हैं यह वाक्य जनता के सामने कहकर फिर एक नया अध्याय प्रारंभ* *कर दिया,* जो अक्सर राजनीतिक में सिद्ध हस्त नेताओं द्वारा कटाक्ष किया जाता है इस प्रकार से अपने चतुर राजनीति का भी परिचय दिया। इसी क्रम में रालोपा को केवल जाटों की पार्टी नहीं है हमारे साथ 36 कॉम का साथ है इसी क्रम में उन्होंने यह कहा कि गहलोत सरकार के समय सूरज माली के लिए भी लड़े और यह प्रत्यक्ष दवा साबित किया की नरेगा की मजदूर गुड्डी मेघवाल को प्रधान बना करके रालोपा ने एक सच्चे जन प्रति निधी का परिचय दिया और इसी क्रम में स्थापना दिवस पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी और रिटायर्ड आरएएस अधिकारी प्रभाती लाल समेत अनेक समाजसेवी जनप्रतिनिधि ने रालोप की सदस्यता ग्रहण की, इस अवसर पर विजयपाल बेनीवाल, प्रभु राम गोदारा, दानाराम घिटाला, पूर्व विधायक इंदिरा बावरी, नारायण बेनीवाल ,कनिका बेनीवाल ,और हनुमान बेनीवाल की बेटी दिया और बेटा आशुतोष बेनीवाल ने अपनी अल्प समय में आकर्षित वाणी से जनता को संबोधित किया जो अपने आप मे इस विशाल जनता में जोश और उमंग भरने का आकर्षक नजारा देखने को मिला। पंजाब से आए सिख समाज के समुदाय द्वारा रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को शक्ति का प्रतीक तलवार भी पेट की गई।