शुक्रवार (23.01.26) को बीकानेर रेल मंडल के चूरू-दूधवाखारा रेलखंड में रेल संरक्षा आयुक्त व के द्वारा दोहरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
रेल सुरक्षा आयुक्त व मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर गौरव गोविल ने चूरू, आसलू, सिरसला स्टेशनों के मध्य मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा मानकों, तकनीकी पहलुओं तथा ट्रैक की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन
किया ।
उल्लेखनीय है कि रेलवे लाइन दोहरीकरण होने
पर रेलवे कम समय में अधिक गाड़ियां चला सकेगा एवं अधिक माल का परिवहन कर सकेगा जिससे रेलवे की आय में वृद्धि होगी।
दोहरीकरण रेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे इस मार्ग पर ट्रेनों की गति, संख्या तथा संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।
इस निरीक्षण के दौरान बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक भूपेश यादव, सीनियर DSTE अधिकारी रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अंकुर झिंगोनियां, निजी सचिव धीरज थानवी सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर
23.01.2026
