आरयूबी निर्माण कार्य हेतु कारण रेल यातायात प्रभावित*

बीकानेर राजस्थान राष्ट्रीय समाचार
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

*आरयूबी निर्माण कार्य हेतु कारण रेल यातायात प्रभावित

*रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रीशड्यूल रहेगी*

 

सूरतगढ-बीकानेर रेलखण्डों के मध्य राजियासर-अरजनसर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक सख्ंया 113 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु दिनांक 01.02.25 ( रविवार) को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

उततर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

 

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 31.01.25 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह सूरतगढ तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरतगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 01.02.25 को बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर- सूरतगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

 

1. गाडी संख्या 54702, लालगढ-अबोहर रेलसेवा दिनांक 01.02.25 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 40 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।