पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बीकानेर, 7 मई। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर रखते हुए पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने समस्त पेट्रोल और डीजल के विक्रेताओं को 7 मई से आगामी आदेशों तक 2000 लीटर पेट्रोल व 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जारी आदेशानुसार चिन्हित वाहनों को पेट्रोल व डीजल की मांगों के आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाई जाएगी। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।