जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ,टोंक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

पत्रकारिता पेशा नहीं है बल्कि समाज को दिशा देने का माध्यम:गोपाल शर्मा

 

टोंक। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इकाई टोंक की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कन्हैया लाल चौधरी व मुख्य वक्ता विधायक गोपाल शर्मा थे। अध्यक्षता निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा ने की। विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, जार प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक, प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एनयूजेआई राकेश शर्मा, संगठन महासचिव भंवर सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार जसवंत सिंह रहे। कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार हितों के जार यूनियन सकारात्मक कार्य कर रही है। सरकार भी पत्रकारों के हितों में उल्लेखनीय कार्य किए है।

इस मौके पर विधायक गोपाल शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि पत्रकारिता किसी चुनौती से कम नही है। देश हित में बड़े बड़े क्रांतिकारियों ने पत्रकारिता करते हुए आजादी की लड़ाई लड़ी। वैसी ही लड़ाई लड़ने वाले ही पत्रकारिता कर सकते हैं। आज देश में हजारों पत्रकार विषम परिस्थितियों

में भी देश के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है बल्कि समाज को दिशा देने एवं जन जन की आवाज बनने का माध्यम भी है। पत्रकारों को ईमानदारी और निडरता के साथ पत्रकारिता कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इससे पत्रकार की प्रतिष्ठा बनी रहती है। उन्होंने जार संगठन की उपलब्धियों बताते हुए कहा कि जार हमेशा से ही पत्रकार हितों के लिए संघर्ष रत रहा है।

टोंक के विकास की प्रतिज्ञा करवाई

इस मौके पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि राजधानी के सबसे नजदीक होने के बावजूद टोंक आज भी पिछड़ा हुआ है। इस पिछड़ेपन के लिए यहां के वे बाहरी राजनेता जिम्मेदार है जो यहां से जीत कर जनता को कष्ट देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता के सहयोग से टोंक के विकास करवाने की प्रतिज्ञा करवाई। इसके लिये संघर्ष करने का आह्वान किया।

उन्होने जिला स्तर पर सभी पत्रकारों को रियायती दरों पर भूखण्ड दिये जाने की वकालत करते हुये कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सरकार गम्भीर है। निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि यहां के पत्रकार सदैव स्वच्छ पत्रकारिता में भरोसा करते है। हालांकि अब पत्रकारिता का क्षेत्र चुनोतियों से भरा हुआ है, लेकिन चुनौती के बीच काम करने वाले ही असली मायने में पत्रकार है। उन्होंने टोंक जार कोष के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषण की। जार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक एंव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा ने पत्रकारों के हित में जार की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि विश्व के पहले पत्रकार नारद मुनि थे, जिनके दिखाये हुये रास्ते पर चलकर आज मिडिया शोषित व पीड़ित समाज को न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। इससे पूर्व जार के जिला संरक्षक एस.एन. चावला, संयोजक पुरूषोत्तम जोशी व जिलाध्यक्ष ब्रिजेश परिड़वाल द्वारा अतिथियों व प्रदेश भर से आये पत्रकारों का स्वागत करते हुये आभार जताया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए। पत्रकारों को स्मृति चिन्ह दिए गए। समारोह वरिष्ठ पत्रकार रामपाल राकेट, रामबाबू विजयवर्गीय, मोईन आफरिदी, महासचिव रविन्द्र जोहरी,रोशन शर्मा, राकेश जैन, अशोक शर्मा, निर्भय राम मीना, मनोज टांक, प्रियदर्शन वैष्णव, नासिर खान, फिरोज उस्मानी, याकूब अली, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, कमल मीना, विनोद सांखला, प्रिया गोतम, राजाराम गौतम, लोकेश लक्षकार, कमलेश सैनी, सुभाष सौदा, अनिल विजय, राहुल राजवंशी, गौरव विजय, दीपक विजय, अरशद शाहीन, अबदुल्ला खान, संदीप गुप्ता, त्रिलोक चन्द जैन, प्रहलाद शर्मा, गणेश योगी, देवीशंकर सोनी, राकेश पालीवाल, गजेन्द्र शर्मा, उमेश सोनी, नन्दकिशोर सैनी, विजय लखानी, रामअवतार धाभाई, महावीर बैरवा, रामजीलाल विजय, रवि विजय, ओमप्रकाश शर्मा सहित भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, कमलेश सिंगोदिया, अकबर खान, उमर भाई, सुनिल बंसल, रमेश काला समेत काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।