मीडिया में नैतिकता और जिम्मेदारी पर अतिथियों ने रखे विचार, मंत्रोच्चार के साथ हुआ विधिवत पूजन
सुदर्शना नगर स्थित बी-2-9 में नेशनल न्यूज लाइव चैनल एवं विभिन्न न्यूज पोर्टल्स के नए कार्यालय का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें संतोषानंद महाराज ने पूजा-अर्चना संपन्न करवाई और नवस्थापित कार्यालय के सफल संचालन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष, राज्य मंत्री राजेन्द्र कुमार नायक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और इस अवसर पर राज्य मंत्री को नेशनल न्यूज़ चैनल के संभाग ब्यूरो चीफ जय सिंह चौहान ने मोमेंटो और साफा पहना कर स्वागत किया इसी क्रम में डॉक्टर रामदयाल भाटी ने सूचना तन संपर्क निर्देशक हरिशंकर आचार्य को मोमेंटो और साफा पहना कर स्वागत किया एवं नेशनल न्यूज़ चैनल लाइव के बीकानेर ब्यूरो चीफ यतेंद्र चड्ढा ने माला पहनाकर स्वागत किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेन्द्र कुमार नायक ने मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी भी निभाती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता, सत्यता और नैतिक मूल्यों का पालन ही पत्रकारिता की असली पहचान है।
वहीं डॉ. हरिशंकर आचार्य ने अपने उद्बोधन में मीडिया एथिक्स पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सूचना की गति भले तेज हो गई हो, लेकिन उसकी सत्यता और विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तथ्यों की पुष्टि और जिम्मेदार रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण बने।
इस अवसर पर वक्ताओं ने यह भी कहा कि मीडिया का दायित्व केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और विश्वास कायम करना भी है।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान नेशनल न्यूज लाइव चैनल, अनुशासित वाणी न्यूज पोर्टल, सच राजस्थान न्यूज पोर्टल, दैनिक थार संवाद समाचार पत्र और भारत न्यूज 24 के संचालन को लेकर भी जानकारी साझा की गई।
समारोह के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए …….. ने विश्वास जताया कि यह नया कार्यालय बीकानेर में पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
