जयपुर बना वैश्विक समरसता का केंद्र, स्थापना दिवस पर 75 प्रतिभाओं को मिला सम्मान

जयपुर राजस्थान
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

अनुशासित वाणी,जयपुर 30 मार्च, राजस्थान स्थापना दिवस का 77 वां महोत्सव राजनयिक संबंध वियना अभिशरण 1972 एवं जिनेवा अभिशरण 1949 के अंतर्गत विश्व के 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों के सानिध्य में राजधानी जयपुर में स्थित रोटरी भवन सभागार हाथरोई किला के पास अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक समन्वय समारोह मनाया गया समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एस. एन. भार्गव पूर्व राज्यपाल राजस्थान एवं पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिक्किम राज्य एव, कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि माननीय राजेंद्र कुमार नायक अध्यक्ष राज्य मंत्री अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग राजस्थान सरकार, तथा माननीय डॉक्टर जितेंद्र सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार थे, समारोह की अध्यक्षता हुकम चंद गनेशिया प्रसिद्ध कानून विद एवं चांसलर ग्लोबल रोमा कल्चरल यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ने की थी इस अवसर पर सभी वक्ताओं द्वारा राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं गौरवशाली बलिदानों की विरासत तथा आजादी से पूर्व राजपूताना रियासतों की गौरव शाली गाथाओं एवं वर्तमान राजस्थान के विकास के बारे में चरणबद्ध प्रकाश डाला, इस कार्यक्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय समरता मंच के संयोजक डॉ कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की स्थापना 35 वर्ष पूर्व मंच के संस्थापक स्व. महावीर प्रसाद टोरडी ने नेपाल के प्रथम पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व न्यायाधीश श्री परमानंद झा, पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजस्थान न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बेरी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सर्वाेच्च न्यायालय भारत श्री पी. एन. भगवती इत्यादि नामचीन हस्तियों के सानिध्य में भारत की शक्ति, भारत की प्रतिष्ठा भारत के पंचशील सिद्धांत, भारत की वैदिक संस्कृति का पुनः उत्थान हो भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता प्राप्त हो वसूबध्येव कुटुंकम विश्व बंधुत्व एकमहे इत्यादि उद्देश्यों के लिए की थी तथा मंच के इन उद्धेश्यों के समर्थन में 25 राष्ट्रों ने अपने अपने राष्ट्रीय ध्वज इस मंच को प्रदान किए हैं तब से यह मंच प्रति वर्ष राजस्थान स्थापना दिवस सहित प्रत्येक वर्ष लगभग 15 विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक समन्वय समारोह आयोजित करता चला आ रहा है,मंच के बोर्ड सलाहकार जम्बूद्वीप पदमश्री इंजी. नरेंद्र कुमार पांडे एडवोकेट ने बताया कि मंच अपने उद्धेश्यों कि प्राप्ति के लिए उनवरत रूप से क्रियाशील है भारत की वैदिक संस्कृति के पुरुत्थान के लिए कार्यरत है एवं यह मंच उन प्रतिभाओं को जो भारत के विकास में अपने अपने क्षेत्र में उत्तम एवं सराहनीय योगदान दे रही हैं लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य तक किसी राजकीय अथवा गैर राजकीय संस्था का ध्यान नहीं जा पाता ऐसे व्यतित्व की खोज कर यह मंच अपने द्वारा किए जाने वाले समारोहों में यथा व्यतित्व/ हुनर अनुसार अवार्ड से उस प्रतिभा को उचित सम्मान प्रदान कर सम्मानित करता है, इसी क्रम में राजस्थान स्थापना दिवस समारोह में 75 प्रतिभों को उनके द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में स्थापित योगदान एवं हुनर के अनुसार खोज कर राजस्थान समरसता अवार्ड से सम्मानित किया है यह सम्मान कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के कर कमलों के द्वारा र्प्तिभाओ को प्राप्त हुआ कार्यक्रम के मंच का संचालन बोर्ड सलाहकार जम्बूद्वीप पदमश्री इंजी. नरेंद्र कुमार पांडे एडवोकेट ने किया तथा कार्यकम आयोजन की व्यवस्थाओं का कुशल प्रबंधन कार्यक्रम प्रबन्धक प्रमोद शर्मा द्वारा किया गया व कार्यक्रम के छायाकार रामचरण वर्मा और मंथन शर्मा थे।