काली फिल्म लगे हुए एवं बिना नम्बरी वाहनों के विरूद्व सघन कार्यवाही

बीकानेर संभाग
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

 

बिकानेर 4 मई जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी एवं सड़क दुर्घटना से होने वाली जन हानी की क्षति को कम करने हेतु श्री ओमप्रकाश आई.पी.एस. पुलिस महानिरीक्षक, रेंज बीकानेर जिला बीकानेर, श्री कावेन्द्र सिंह सागर आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशानुसार व श्री किशन सिंह आर.पी.एस. पुलिस उप अधीक्षक यातायात बीकानेर के निकट सुपरविजन में यातायात पुलिस द्वारा सडक आम पर बिना नंबरी चलने वाले वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की गयी, यातायात प्रभारी श्री नरेश कुमार निर्वाण पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दिनांक 03.05.2025 काली फिल्म लगे हुए एवं बिना नम्बरी वाहनों के विरूद्ध एक दिन का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत जिले में जो काली फिल्म लगे हुए एव बिना नम्बरी वाहन चलाते पाये गये उनके विरूद्ध सघन प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान आज दिनांक 03.05.2025 को यातायात पुलिस द्वारा 08 चैपहिया, 18 दुपहिया व 01 तिपहिया वाहन कुल 27 वाहनो (स्कोर्पियो, थार, कैम्पर, टैक्सी, मोटरसाइकिल आदि) के विरूद्ध कार्यवाही कर वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ यातायात शाखा परिसर में खड़े करवाये गये।