आज आएंगे वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा

बीकानेर
Spread the love
https://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2023/11/nvvoqa38.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/06/20240619_101620.pnghttps://anushasitvani.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241216_191235.png

 

बीकानेर, 15 जून। वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री संजय शर्मा आज (रविवार) सायं 6 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम यही करेंगे।

श्री शर्मा सोमवार प्रात 9 बजे ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलेक्टर तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। जोड़बीड़ में लव कुश वाटिका का लोकार्पण करेंगे। पौधारोपण, तुलसी के पौधों के वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री शर्मा प्रातः 11 बजे बीकानेर से प्रस्थान करेंगे और प्रातः 11:30 बजे देशनोक पहुंचकर करणी माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा यहां से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर सायं 4 बजे जोधपुर पहुंचेंगे।